

दुर्ग 28 अक्टूबर। छठ पूजा के पूर्व दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने आज नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, पार्षद एवं कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता देवकुमार जंघेल के साथ शहर के सभी प्रमुख तालाबों का निरीक्षण किया और वहां साफ-सफाई व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था करने के लिए नगर निगम के अमले को निर्देशित किया। उन्होंने ठगड़ा बांध तालाब के पास अस्थायी रुप से बनाए जा रहे छठ मैया के मंदिर का भी निरीक्षण किया। वे 29 अक्टूबर को शाम 4 बजे ठगड़ा बांध तालाब में घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। अरुण वोरा ने दीपक नगर वार्ड नं. 23 स्थित रेवा तालाब का भी निरीक्षण किया। यहां भी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा के लिए एकत्रित होते हैं। पार्षद देवकुमार जंघेल की पहल पर विधायक अरुण वोरा से वहां के लोगों ने मिलकर उक्त तालाब की नियमित सफाई कराने तथा घाट निर्माण कराने की मांग की। जिस पर अरुण वोरा ने उचित पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने सिविल लाईन स्थित शीतला तालाब का भी जायजा लिया। वहां उपस्थित लोगों ने उनसे शीतला तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में हो रहे विलंब की शिकायत की और सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया। इस पर अरुण वोरा ने नगर निगम के अमले को दिशा-निर्देश देकर सौंदर्यीकरण कार्य यथाशीघ्र पूरा करने के लिए कहा।

No comments:
Post a Comment